Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूमधाम से मनाया गया सपा के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री स्वo मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयन्ती



    धूमधाम से मनाया गया सपा के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री स्वo मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयन्ती
    धूमधाम से मनाया गया सपा के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री स्वo मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयन्ती

    महामानव थे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव :डॉ संजय कुमार

    कौड़ीराम गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री उoप्रo धरतीपुत्र स्वo मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती  कौड़ीराम के गंगा मैरेज हॉल में बड़े धूमधाम से मनाई गयी तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है।
           विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार जी ने कहा कि माननीय नेता जी समाजवाद के सच्चे सिपाही थे उन्होंने समाजवादी सिद्धान्तों पर केन्द्रित होकर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की। किसानों, नौजवान, बुनकरों, महिलाओं, विद्यार्थियो, मजलूमों, शिक्षकों तथा बार्डर पर डटे नौजवानों के के अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
    गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि सरकार में रहते हुए गरीबों, दलितों व पिछड़ों के लिए कानून बनाकर अधिकार दिलाए। वो धरतीपुत्र थे।आज उनके 85वीं जयन्ती पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उनको यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
              गोष्ठी को दूधनाथ मौर्या, रामनिरंजन यादव, डॉ रवि शंकर राय, सुरेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, अरुण राय,अजय कन्नौजिया, श्वेता सूर्या, देवब्रत सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
          संचालन अलीमुद्दीन अंसारी ने किया।
          गोष्ठी में राजेंद्र यादव,महिमा गौतम, राजेश पाण्डेय, संजय यादव,जय सिंह यादव, सुभाष यादव, इकबाल अंसारी,प्रभुनाथ यादव, हरिशंकर पाण्डेय, नन्हें यादव,पिण्टू कुमार, निखिलेश यादव, रामानन्द साहनी, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728