Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डायल 112 टीम से गाली गलौच व हाथापाई करनेवाला अभियुक्त गिरफ्तार

    डायल 112 टीम से गाली गलौच व हाथापाई करनेवाला  अभियुक्त गिरफ्तार

     सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा

     कौड़ीराम गोरखपुर। रोड के किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों को पीआरवी 112 के जवानों ने जब मना किया तो शराब पीने वाले डायल 112 के पुलिसकर्मियों से उलझ गए एवं गाली गलौज करते हुए हाथापाई करना शुरू कर दिया। 112 टीम ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी। इन अभियुक्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी दौरान पुलिस इन लोगों के घर दबीश दे रही थी।  यह लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आमी नदी तिराहे से मुख्य अभियुक्त दुर्गा यादव पुत्र उमाशंकर यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम धौंसा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डायल 112 के पुलिस कर्मियों की तहरीर पर इन लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य कई गंभीर धारा लगाई गयी थी। इंस्पेक्टर बांसगांव  विजय कुमार सिंह के देख-रेख मे कौड़ीराम चौकी इंचार्ज उ0नि0 अश्वनी चौबे व कांस्टेबल मनोज दुबे एवं रामनिवास द्वारा 17 दिसम्बर को समय करीब-12.45 बजे  आमी नदी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 767/23 धारा- 147,332,353,504,506 दर्ज हुआ था। अभियुक्त का
    आपराधिक इतिहास 
    1.मु0अ0सं0-12/2017 धारा-3(1) उ0प्र0गैंगेस्टर  एक्ट 
    2.मु0अ0सं0-92/16 धारा 147,427,506,504 भादवि 
    3.मुअ0सं0-273/2019 धारा-147,1586,188,353,504 भादवि 
    4.मु0अ0सं0-294/2020 धारा-143,186,188,353,504 भादवि 
    5. मु0अ0स0-298/2016 धारा-323,504,506,452, भादवि
    6. मु0अ0स-0515/2022 धारा- 323, 504, 506 भादवि 
    7. मु0अ0स0- 02/2018 धारा- 174-A भादवि
    के अन्तर्गत मुकदमे दर्ज हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728