Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की मनाई गई 121 वीं जयंती

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की मनाई गई 121 वीं जयंती


    बड़हलगंज
    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 121 जयंती को प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली  बड़हलगंज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 121 जयंती शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई।
    प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने ने एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की। देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। एसी सोच रखने वाले स्वाधीनता सेनानी किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया। चौधरी चरण सिंह ने अपने कृत्यों लाखों किसानों के बीच लोकप्रियता हासिल की। वह जीवन पर्यन्त किसान, दलित व मजदूर, गरीबो के लिए संघर्ष करते रहे।
    धर्मेंद्र कुमार राव सहायक अध्यापक ने चौधरी चरण सिंह ब्रिटिश काल में भारतीय कृषक अंग्रेजों और जमींदारों के जुल्म से परेशान और बेहाल थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम किशुन सिंह प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता उर्मिला राजकुमारी रेनू नितिन सिंह आदि लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728