Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर बाबा साहब का 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

    *भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर बाबा साहब का 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया* 



    गोरखपुर।भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव राम जी अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा पदाधिकारी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर को  पुष्पांजलि अर्पित किए  भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने डॉ भीम राव राम जी आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब को महामानव बताया। कहा कि समाज के पिछड़े, दलित उपेक्षित लोगों के अधिकार और सम्मान दिलाने  को लेकर डा आंबेडकर,  महापुरुषों के संकल्प और सपने को लेकर भाजपा चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डा भीम राव आंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगे हुए। आजादी के बाद अगर किसी ने बाबा साहेब को सर्वाधिक सम्मान दिया है तो वह भाजपा और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।उनका पूरा जीवन शोषितों वंचितों,कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिये रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन संघर्ष से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए अनुसूचित समाज के मसीहा हैं उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला द्विवेदी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, जिला मंत्री हरिकेश राम त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  मझवार जी , अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार,  महिला मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी प्रिया कुमारी शुक्ला व अन्य पदाधिकारी सदस्य गण मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728