नमो कबड्डी प्रतियोगिता 7 दिसम्बर से रीजनल स्टेडियम मे
नौ दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता मे 32 महिला व पुरुष टीमें लेगीं भाग
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित हो रही है कबड्डी प्रतियोगिता
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गोरखपुर जनपद के ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री राजेश सिंह राजन ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। नेताद्वय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता मे गोरखपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की महिला व पुरुष सहित कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता मे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...