Header Ads

ad728
  • Breaking News

    श्री राम जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

    श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोता हुए भावविभोर।

     गीडा क्षेत्र के सेक्टर 5 मे चल रही श्रीराम कथा।

     गिडा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।गीडा सेक्टर 5 ने चाय रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रीराम कथा में भगवान राम के चरित्र का वर्णन करते हुए श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीरामकथा कथा में उक्त प्रसंग का वर्णन व्यास स्वामी श्री दिव्यानंद गर्ग जी महाराज ने सुनाया। श्रीराम कथा में श्री राम प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान सम्पूर्ण परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा वाचक स्वामी स्वामी श्री दिव्यानंद गर्ग जी महाराज ने भक्तों को नारद मोह प्रसंग से अवगत कराते हुए नारद और श्रीहरि के बीच होने वाले वार्तालाप का बढ़ा ही रोचक प्रसंग सुनाया। साथ ही उन्होंने मनु प्रसंग और प्रताप भानु प्रसंग की जानकारी भी भक्तों को दी। इसके उपरांत उन्होंने भगवान राम के जन्म से जुड़ी कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से महाराज दशरथ के यहां महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को पुत्र योग का संयोग बना। भगवान राम के जन्म के बाद अयोध्या में हर तरफ खुशियां मनाई गई हैं।


     9 दिनों तक चलने वाली कथा में प्रतिदिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरूष पहुंच रहे हैं।इस दौरान शनि दुबे,शिवा दूबे,राहुल सिंह,सेवक डॉ एस एस पाण्डेय,मृदुल राय,राम प्रताप शुक्ल,डॉ ऐ के मिश्र,दुर्गेश सिंह, सुनील सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,श्री मति सिंगेश देवी, रिंकू तुलस्यान,राजेश बघेल,डॉ सुरेश शर्माआदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728