Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गाजे बाजे के साथ श्री राम महा यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

    गाजे बाजे के साथ श्री राम महा यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

     सहजनवां गोरखपुर बांसगांव संदेश । मंडी समिति के पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ रविवार को काली मंदिर से सुबह कलश यात्रा गाजे बाजे घोड़े , ऊँट एवं रथ से शुरू हुआ। रथ पर सवार कथा वाचक संत राघव ऋषि मौजूद रहे। कलश यात्रा में कन्याएं व महिलाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। कथा के मुख्य यजमान अशोक अग्रहरी पत्नी कमलेश अग्रहरी द्वारा काली मन्दिर पर पूजा अर्चन कर वहा से जल भरकर कलश यात्रा कस्बे होते हुए थाना परिसर में भोले नाथ मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चन कर तहसील होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर कथा वाचक संत राघव ऋषि ने कहा कि प्रभु श्री राम के सम्पूर्ण चरित्र का वर्णन उनकी ही प्रेरणा से कहने और सुनने का अवसर मिल पाता है।राम कथा चंद्रमा के किरणों के समान है। जिसको चकोर रूपी पक्षी स्वाती नक्षत्र की वर्षा के जल से अपनी प्यास बुझाता है उसी तरह संत जन इसका श्रवण पान कराकर मन के महमोह को नष्ट करते है। सम्पूर्ण शास्त्रों ,ग्रन्थों का सार यही राम कथा है। 


    कलश यात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला, नागेंद्र सिंह, अरविंद उपेंद्र शुक्ला, रोहित शुक्ला श्रीप्रकाश शुक्ला विनोद सिंह प्रमोद बुधिया, राम प्रकाश यादव, प्रमोद मद्धेशिया, मनी आगमन पाण्डेय, प्रकाश तिवारी, महेश गुप्ता, विनोद पाण्डेय, सुधाकर पांडे भागीरथी पाठक महेश कसौधन अरविंद तिवारी नवीन तिवारी महेश तिवारी, हनुमान अग्रहरि, देवी निगम, नंदन निगम, राहुल मद्धेशिया , जितेंद्र गुप्ता, भगवत यादव सहित कई श्रद्धालू मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728