Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सहजनवा नगर पंचायत के मंडी परिषद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    सहजनवा नगर पंचायत के मंडी परिषद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।सहजनवा नगर पंचायत अंतर्गत मंडी परिषद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह ने की ।मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी सहजनवा कुंवर सचिन सिंह रहे ।इस कार्यक्रम का आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह थी। इस कार्यक्रम में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास ,निशुल्क राशन कार्ड ,स्वच्छ भारत मिशन ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य योजनाएं का सजीव प्रसारण करके उपस्थित नगर पंचायत के लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा घरौनी एवं कम्बल का वितरण भी किया गया ।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की विकसित योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे हर तरह से इस देश के लोगों का विकास हो रहा है। वही विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के आयोजन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ।



    इस दौरान राजेश त्रिपाठी उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सूर्यकांत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहजनवा, भानु प्रताप सिंह नायक तहसीलदार ,परशुराम शुक्ल ,मनोज जायसवाल सभासद जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा, धनंजय सिंह सभासद ,भगवत सिंह अवर अभियंता ,कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा ,विनय सिंह सभासद, पंकज यादव सभासद प्रतिनिधि ,कौशल कुमार सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ,ईश्वर चंद, गुड्डू अग्रवाल प्रमुख व्यवसायि, लक्ष्मण प्रसाद सभासद, रामनाथ यादव प्रधान लिपिक, लक्ष्मण प्रसाद लिपिक ,अखिलेन्द्र सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग पंचायत विभाग एवं भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नगर पंचायत के तमाम सदस्य गण और जनता उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728