Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनवरी में आयोजित होगा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का सम्मान समारोह




    चौरीचौरा गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मोतीराम अड्डा में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष भगवानदास दूबे तथा जिला उपाध्यक्ष अरविंद ओझा रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेन्द्र मौर्य ने किया।बैठक में संगठन विस्तार पर सभी साथियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।और संगठन के प्रचार प्रसार पर सभी साथियों ने अपना अपना मत प्रस्तुत किया। संगठन की सक्रियता को देखते हुए अंगद साहनी तथा गोपी पासवान ने बैठक में पहुंच कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही।




    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने संगठन विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा किया। तथा संगठन का विस्तार कैसे हो,इस पर भी अपना मत व्यक्त करते हुए लोगों के विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी साथियों का भरपूर सहयोग रहा है।जिसके बल से यह संगठन चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में सबसे मजबूत पत्रकार संगठन के रुप में उभरा हुआ है।यह संगठन पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने के साथ साथ सामाजिक कार्य भी समय समय पर करता रहता है।इसी के मद्देनजर यह संगठन जनवरी माह में अपने साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष यशोदा नंद सिंह ने भी संगठन के सभी साथियों की एकजुटता तथा एकता की सराहना करते हुए कहा कि आज यह संगठन पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने वाला प्रमुख संगठन के रुप में उभरा है। उक्त अवसर पर विनोद कुमार जायसवाल, दुर्गेश कुमार, सुनील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पटवा, समीर यादव, महेश पासवान, वरुण चौधरी, रामसिंह गौतम, रजत शुक्ला, रामसेवक पासवान, दुर्गेश द्विवेदी, ताम्रध्वज चौहान, योगेंद्र यादव, विनोद पासवान, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक कुमार, रामसनेही प्रजापति तथा नये सदस्य के रूप में गोपी पासवान तथा अंगद साहनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728