Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन



    संगठन मजबूती से सभी का सहयोग करने के लिए तत्पर:सरदार दिलावर सिंह 
    अशोक कुमार
    गोला गोरखपुर। उपनगर गोला में स्थित कसौधन मैरेज हाल में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के तत्वाधान में वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलावर सिंह ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए किसी की भी आलोचना नहीं करनी चाहिए।सभी को संगठित होना है जब हम संगठित होंगे तो हर काम आसान होगा। समाज में जो भी समस्या है उसी पर फोकस होना चाहिए यही ठीक है।संगठन में कोई परेशानी हुई तो संस्था लोगों को मजबूती से मदद करने का पूरा प्रयास करेगा। आगे कहा कि सभी संगठन पत्रकार गणों की समस्या के लिए एकजुट होकर समाधान के लिए कार्य करें।कार्यक्रम में डॉ सौरभ पांडेय ने कहा कि सभी में आपसी सामंजस्य बना रहे यही संगठन की मजबूती होगी।विशिष्ट अतिथि संस्था के मंडल अध्यक्ष डॉ सतीश चंद शुक्ल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय सदर तहसील अध्यक्ष आशीष मिश्रा बासगाँव तहसील अध्यक्ष गौतम पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।



    और उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह शिक्षक शशि मौलि त्रिपाठी शिक्षक रविन्द्र नाथ यादव बासगाँव तहसील उपाध्यक्ष पंचानन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार यादव व मोनू  राय व ग्राम प्रधान परसिया रावत विनोद कुमार गुप्ता बाबूलाल सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व तहसील इकाई के सदस्य गणों ने आगंतुक अतिथिगणों का माल्यार्पण कर व बुके प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। अध्यक्षता करते हुए तहसील इकाई के अध्यक्ष एचडी शर्मा उपाध्यक्ष अशोक कुमार संगठन मंत्री सूरज दीप तिवारी संयोजक दीनानाथ यादव ने अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कुशल संचालन पुर्व अपर जिला कृषि अधिकारी रामअधार यादव ने किया।इस मौके पर संस्था की सदस्यता 11 लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर विकास शुक्ला सरदार सिमरजीत सिंह जवाहरलाल गुप्ता चंद्रभान संजय मिश्रा अमरजीत पासवान दिनेश कांत मिश्रा श्याम गुप्ता विकास सिंह प्रदीप यादव राकेश दुबे  राधेश्याम विपिन पांडे विजय कुमार सुजीत गुप्ता राकेश दुबे दयाशंकर प्रसाद बबलू कुमार हरिश्चंद्र विकास विपिन सुरेश सहित  अधिक संख्या में पत्रकारगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728