गगहा।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मृत्यु गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के स्थानीय दुर्गा मंदिर के समीप फोरलेन पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बघमऊआ गांव निवासी 45 वर्षीय शीला पत्नी अमरजीत पासवान की मृत्यु हो गयी। सुबह 05.30 बजे के आसपास शीला देवी सड़क पर टहलने निकली थी, इसी दौरान बड़हलगंज से गोरखपुर जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्वजन ईलाज के लिए सी एच सी अस्पताल ले गये। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद मृत्यु हो गयी। आस-पास के लोगों के अनुसार अभी इलाज नहीं शुरू हुआ था मृतका के पति सऊदी में नौकरी करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...