Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नव वर्ष के आगमन पर आईजीएल द्वारा अपने कर्मचारियों को शानदार पार्टी का आयोजन कराया गया

    नव वर्ष के आगमन पर आईजीएल द्वारा अपने कर्मचारियों को शानदार पार्टी का आयोजन कराया गया

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड गीडा के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने नववर्ष के आगमन और नए वर्ष में प्रथम माह में प्रभु श्री राम मंदिर के उद्घाटन की प्रसन्नता में सभी कर्मचारियों को होटल विवेक में शानदार पार्टी आयोजित कराया। यह पार्टी प्लांट हेड शैलेंद्र पांडे के मार्गदर्शन आयोजित किया गया। इस पार्टी में सभी कर्मचारियों के परिवार और उनके सभी सदस्यों को भी सम्मिलित हो रहे है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की आज सुबह से ही कर्मचारियों के परिवार जनों को लाने और पहुंचाने हेतु प्रशासन विभाग लगा हुआ है। पार्टी में किसी को कोई समस्या न आए इसके लिए तीन दिनो से सहायक प्रबंधक प्रशासन अखिलेश शुक्ल लगे हुए और प्रत्येक छोटी से छोटी चीजों का बारीकी से अवलोकन भी कर रहे है और इस कार्य में उनका सहयोग साक्षी,अविका, वैष्णवी, शब्बीर अहमद,अनंत शुक्ल दे रहे है। यह पार्टी शैलेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। आईजीएल के सभी विभागाध्यक्ष इसमें अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। 


    पार्टी में तकरीबन तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए है। सभी को उपहार दिया गया और बच्चो के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728