Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एम एस सी में पाया गोल्ड, राज्यपाल के हाथों हुई सम्मानित

    एम एस सी कम्यूनिटी साइंस में मिला सर्वोच्च स्थान


    वेद प्रकाश यादव 
     बड़हलगंज गोरखपुर।कहा जाता कि पूरे मन से की गई मेहनत कभी जाया नहीं होती। उससे हर लक्ष्य को साधा जा सकता है।सफलता ऐसे लोगों के कदम चूमती है। ऐसी ही एक मेहनतकश बेटी ने अपने मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान में अपनी मेधा का परचम लहराया और राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार व जवार का मान बढ़ाया।   बड़हलगंज विकास खण्ड में बतौर ग्राम विकास अधिकारी तैनात बलिया जनपद निवासी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा की  पुत्री स्नेहा गार्गी ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता के नए प्रतिमान गढ़ते हुए एम एस सी अपारेल एण्ड टेक्सटाइल साइंस में संस्था से गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।                                     बताते चलें कि स्नेहा गार्गी वर्ष 2021 में बी एस सी कम्यूनिटी साइंस चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से की है और वहां भी उसे कांस्य पदक हासिल करने में सफलता मिली थी। दो बार यूजीसी नेट क्वालीफाई की। वर्तमान समय में आई सी ए आर द्वारा स्कालरशिप पर पीएचडी उसी विश्वविद्यालय से कर रही है।गार्गी की मां भी परास्नातक हैं और एक कुशल गृहिणी हैं। गार्गी की इस सफलता पर बीडीओ बड़हलगंज घीसम प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगेश शुक्ल, एडीओ पंचायत योगेंद्र सरोज, प्रधान स्वतंत्र सिंह,चन्द्रभान तिवारी,जेई जयराम तिवारी, अशोक सिंह, कृष्णानन्द शर्मा आदि ने बधाई दी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728