Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।चार पहिया वाहन से नीलगाय टकराई

    चार पहिया वाहन से भिड़ी नीलगाय, मां पुत्र घायल                               गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सोमवार को दोपहर में चार पहिया वाहन और नीलगाय की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं मां और पुत्र घायल हो गये। हादसे के बाद दोनों को किसी प्राइवेट हास्पिटल में पहुंचाया गया। दोनों का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मऊ निवासी पम्मी देवी 15 वर्षीय पुत्र श्रेयांश के साथ गोरखपुर से मऊ अपने गांव जा रहे थे। वे गगहा से आगे गोबरईयां मोड़ के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही नीलगाय वाहन के सामने आ गयी और वाहन से टक्कर हो गयी। हादसे के बाद नीलगाय चोटिल होने के बाद भी सड़क पार कर भाग निकली वहीं चार पहिया के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चार पहिया में सवार पम्मी और पुत्र श्रेयांश को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर लगने का पूरा नहीं होने से आये दिन फोरलेन पर जानवर के आने से दुर्घटना हो रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728