Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेंट्रल एकेडमी रजत जयंती समारोह का हुआ भव्य समापन

    सेंट्रल एकेडमी रजत जयंती समारोह का हुआ भव्य समापन

    चौरीचौरा गोरखपुर।
    सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह "अभ्युदय 2023" का अंतिम दिन भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी  एजुकेशन सोसाइटी जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती शशि मिश्रा  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। अपने संबोधन में   उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार को संस्था के 25 वर्ष की पूर्णता पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाओ को निखारने के लिए उचित मंच व कुशल दिशा निर्देशन की आवश्यकता होती है और सेंट्रल एकेडमी परिवार इसमें सफल रहा है।


     निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि सेंट्रल एकेडमी जोधपुर की संरक्षिका श्रीमती पदमा मिश्रा श्रीमती मालती मिश्रा ने सभी को साधुवाद दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था विगत 25 वर्षों से अनवरत नित नए आयाम स्थापित (1998-2023) करते हुए उत्तरोतर उन्नति कर रही है। अपने लक्ष्य के प्रति आत्म केंद्रित होने से व्यक्ति के सफलता के साथ अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त होता है।


    इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो सभी को बहुत मनमोहक लगा। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम आराधना व नन्हे सपने ने खूब वाहवाही लूटी।  इसरो के अभियान पर आधारित कार्यक्रम चंद्रयान, पर्यावरण प्रतिरक्षा एवं  जय जवान जय किसान सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।  भारत के विभिन्न आयामों को एक साथ प्रदर्शित करने वाला कार्यक्रम अनेकता में एकता पर आधारित भारत के रंग बहुत ही शानदार कार्यक्रम रहा।नाटक मुट्ठी में रिश्ते भी समाज को  सोशल मीडिया से बाहर की दुनिया में निकलने व रिश्तो को सहेजने का संदेश दे गया। कार्यक्रम   उद्घोषणा अनीता पासवान, साक्षी जायसवाल व मृत्युंजय ने किया।
    इसके उपरांत संस्था में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका विमला पांडे, वरिष्ठ लिपिक असलम खान, गार्ड सुधीर सिंह एवं बस परिचालक भूटेली यादव शामिल रहे।
    इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी भीलवाड़ा से  ओ पी तिवारी, निदेशक प्रयागराज सुरेश तिवारी, नवल्स ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर संजयन त्रिपाठी एबीसी ग्रुप के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, भानु प्रकाश मिश्रा, नवनीत दुबे, श्रीकांत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष चौरी चौरा जे पी गुप्ता,निदेशक सृंजय कुमार मिश्र, निदेशिका अनुराधा मिश्रा, सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्र, विभिन्न शाखाओ से आए प्रधानाचार्यगण उमेश मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, निवेदिता कौशिक, शालिनी तिवारी, यामिनी श्रीवास्तव विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक शैलेंद्र त्रिपाठी ,  विमला पांडे सुशील कुमार नायक राकेश श्रीवास्तव अनिल सिंह दानवीर सिंह अनिल कुमार पांडे अनीता पासवान प्रतिमा उपाध्याय सूफिया बानो आदित्य कुशवाहा नीलिमा शुक्ला मनीषा दुबे वंदना त्रिपाठी सीमा राय किरन जायसवाल पवन उपाध्याय अंजली जायसवाल, अमरजीत कौर अनिरुद्ध यादव नरेंद्र त्रिपाठी अनीता गुप्ता अश्वनी त्रिपाठी राज नारायण पांडे संजय द्विवेदी नागेंद्र प्रसाद रजनीश सिंह इसरार अहमद घनश्याम सिंह अनूप शुक्ला असलम खान अशोक सिंह सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728