Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संदिग्धावस्था मे नव विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद


    संदिग्धावस्था मे नव विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

    ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि कहासुनी के बात मृतका ने किया आत्महत्या

     मायके के लोगों ने आत्महत्या को बताया संदिग्ध, किया न्याय की मांग

    गजपुर गोरखपुर। संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव  कमरे से पुलिस ने बरामद किया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शालू गुप्ता उम्र 23 वर्ष का शव साड़ी के फंदे से पंखे मे लटका हुआ उसके पति ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शालू उम्र 23 वर्ष पत्नी अनिल गुप्ता ग्राम गजपुर बुद्ध बाजार अपने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर लटकी मिली थी। अभी एक वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। पति अनिल गुप्ता बुद्ध के बाजार कस्बा गजपुर में कपड़े की दुकान करता है। मृतका के पति ने सात तारीख की रात 12 बजे के आसपास मायके वालों को फोन कर सूचना दिया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो पति व ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री पंखे में साड़ी के फंदे से लटक गयी थी। परिवार के लोगों ने जब उसकी चीख सुनी तो उसे फंदे से उतारकर आनन फानन मे सरकारी स्वास्थ्य पर उपचार के लिए ले गये जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मायके पक्ष के ही लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। लड़की के मायके वालों ने शालू की मौत को संदिग्ध करार दिया है। मृतका की माता ने भी ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। लड़की के जीजा दिलीप गुप्ता निवासी पिपरौली थाना गीडा ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही शालू की हत्या की है। शालू का मायका गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में है। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728