Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वीर बाल दिवस खालसा के चारों साहबजादों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि: राजेश त्रिपाठी



    बड़हलगंज गोरखपुर।मुक्तिपथ शहीद स्थल पर गुरु गोविन्द सिंह जी के बच्चों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने आयोजित वीर बाल शहादत दिवस कार्यक्रम में मुक्तिपथ के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजेश त्रिपाठी ने गुरु गोविन्द सिंह जी के शाहबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज 26 दिसंबर है और आज के दिन को भारत में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 9 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुगल शासनकाल के दौरान पंजाब में सिखों के नेता गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटे थे उन्हें चार साहिबजादे खालसा कहा जाता था। 1699 में गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। धार्मिक उत्पीड़न से सिख समुदाय के लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। तीन पत्नियों से गुरु गोबिंद सिंह चार बेटे: अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह, सभी खालसा का हिस्सा थे। उन चारों को 19 वर्ष की आयु से पहले मुगल सेना द्वारा मार डाला गया था उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
    वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यह उनकी कहानियों को याद करने का भी दिन और यह जानने का भी दिन है कि कैसे उनकी निर्मम हत्या की गई- खासकर जोरावर और फतेह सिंह की. सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों साहिबजादे को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था। इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उन्हें क्रमशः 9 साल और 7 साल की उम्र में कथित तौर पर जिंदा दफन कर दिया गया था। कार्यक्रम में सिख समाज के व्यक्ति सरदार राजवीर सिंह उर्फ पिंकू सिंह जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



    इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने और संचालन मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने किया।


    कार्यक्रम में राजीव पांडेय, गुड्डू मिश्र, अतुल शाही, दुर्गेश मिश्र, श्रीकान्त सोनी, तबस्सुम बानो, हरपाल नागवानी, योगेन्द्र सिंह, आनंद त्रिपाठी, अजीत राव, अशोक त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, यशपाल यादव, सूरज पाल, रईस अब्बास, इकबाल अहमद, दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, मंटू चौबे, शुभम तिवारी, भीम निषाद, डब्लू सोनकर, सूरज सोनकर, पप्पू निषाद, पुरुषोत्तम जायसवाल, सुशील तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728