Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एल पी एम स्कूल में बार्षिक खेल कूद उत्सव के प्रथमदिन



    गोला
    गोरखपुर ।बांसगांव संदेश। 
    गोला उपनगर स्थित एल पी एम पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल कूद उत्सव के चार दिवसीय आयोजन के आज सोमवार को प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ।
    कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था के संरक्षक गिरधारीलाल स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वन्दना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा खेल मशाल जलाकर खेल भावना के साथ खेल खेलने का संकल्प लिया गया। प्रथम दिवस सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं का बालीबाल कबड्डी दौड़ स्पून रेस आदि बिबिध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। 100 मित्र की दौड़ में श्वेता रेड हाउस में अमूल्या पाठक ब्लू हाउस में अंशिका कुमारी प्रथम रही। बालक वर्ग में प्रतीक राय रेड हाउस, आदर्श यादव येलो हाउस, अनमोल चन्द रेड हाउस प्रथम रहे। खो खो में क्लास 9 व 10 की छात्राएं सफल रही।
    इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक गिरधारी।लाल स्वर्णकार ने कहा कि खेल कूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित रखता है। नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है। प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि खेलो से बच्चों में कलात्मक व सृजनात्मक बिकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेलो के माध्यम से स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका खेल कूद है। जिससे शरीर व मन मे ताजगी बनी रहती है।
    विद्यालय के प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरन डी के सिंह ने कहा कि खेलो का उचित संयोजन छात्र छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है। खेल का आयोजन सन्तोष कुमार व मनोज कुमार के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हो रहा है।
    इस अवसर पर विद्यालय के मनीष यादव अनूप सिंह मनोज पांडेय शैलेश त्रिपाठी दुर्गेश धर दुबे अखिलेश सिंह रमेश कुमार यादव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728