Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अन्य सरकारों में चिन्हित लोगों को मिलता था योजनाओं का लाभ : फतेह बहादुर सिंह

    अन्य सरकारों में चिन्हित लोगों को मिलता था योजनाओं का लाभ : फतेह बहादुर सिंह
        
    कैम्पियरगंज गोरखपुर।बांसगांव संदेश। ग्राम सभा नावiपार तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्वमंत्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों को मिल रही हैं।


     जबकि पूर्व की सरकारों में कुछ चिन्हित लोगों तक ही पहुंच पाती थी। हम सभी जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि इस ठंडक के मौसम में सभी पात्र लोगों को कम्बल मुहैया हो जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबको रोटी,कपड़ा और मकान का पूरा किया जा रहा है। अब तक हजार से ज्यादा लोगों को आवास दिया जा चुका है। शेष लोगों को भी शीघ्र ही मिल जाएगा। सभी पात्रों को राशन और पेंशन दिलाने का कार्य भी नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि गणेश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में एसडीएम अमित जायसवाल,ईओआशीष कुमार,राजेश सिंह,शमशेर सिंह,पिंटू सिंह,मनोज पाण्डेय,राजेश चौबे,संजय ओमकार सहानी दीपक मद्धेशिया अकलेश चौधरी शिव कुमार चौधरी मनीष यादव मिश्रा,शेषनाथ,दिलीप यादव,बलवंत यादव,रामसुमेर यादव,जनार्दन यादव, गणेश सहानी आदि लोग मौजूद रहै।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728