Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।दबंग कर रहे हैं खलिहान की जमीन पर कब्जा

    खलिहान पर हो रहे निर्माण को रोकने की मांग                                                                           गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहां में बन रहे एन एम सेंटर से खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण पैदा होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर निर्माण रोकने की मांग की है उपजिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लिखा है कि अराजी संख्या 164 खलिहान की भूमि के नाम दर्ज है। जिस पर  ग्रामीण खलिहान, शादी विवाह, सांसकृतिक, खेल कूद सहित महाशिवरात्रि पर मेले  का आयोजन के रूप में करते है। भूमि पर प्रधान द्वारा मनमाने रूप से अतिक्रमण कर भवन निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का अतिक्रमण हो जाने पर गांव का कोई भी सामाजिक कार्य बाधित हो जायेगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम सभा के हिस्से में अन्य कई बंजर भूमि हैं जिसपर भवन का निर्माण कराया जा सकता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728