Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहबजादे की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है -युधिष्ठिर सिंह

    गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहबजादे के याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है -युधिष्ठिर सिंह

     सरकार द्वारा वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया 

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश।26 दिसंबर को भारत सरकार द्वारा वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है। वीर बाल दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों की अद्वितीय शहादत की याद में मनाया जाता है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा अपने समस्त मोर्चो के कार्यकर्ताओं के साथ कसरवल से गुरुद्वारा तक पदयात्रा निकाली गयी, कसरवल गुरुद्वारा में मत्था टेका। संगोष्ठी आयोजित की गयी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि सन 1704 में दिसंबर महीने में जालिम मुगल शासको ने गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों जिनकी उम्र 7 व 9 वर्ष की थी को दीवारों में चिन्वा दिये, साहिबजादों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए धर्म की रक्षा और आजादी के लिये अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया और जबरन थोपा गया इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया। यही वह साहिबजादे थे जिनके दादा गुरु तेग बहादुर ने दिल्ली के चांदनी चौक में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुगलों द्वारा जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल करना गुरु गोविंद सिंह व उनके साहिबजादों को कत्तई मंजूर नहीं था, अपने धर्म की रक्षा के लिये आजादी के लिये मर मिटना पसंद किया। 


     संगोष्ठी में पूर्व विधायक जीएम सिंह, चेयरमैन प्रभाकर दुबे, महेश दूबे, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य जिला महामंत्री डा आर डी सिंह,सिंह जिला मंत्री राम उजागिर शुक्ला,मनोज सिंह,गोपाल गुप्ता, रामप्रकाश यादव,जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला,नागेंद्र सिंह, सुनील निगम, चंचला शुक्ला, नीरज दुबे, हरिकेश पासवान, विनय कुमार सिंह, कबलवास सिंह, शहंशाह आलम, उपेंद्र गौड़, सूरज निगम चन्दन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728