Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सड़क की खोदाई करने वालों पर होगा केस,बिना सूचना के

    देवरिया। बांसगांव संदेश। बंजरिया से देवरिया धूस मार्ग पर बिना सूचना के 50 मीटर तक सड़क खोदने वालों पर केस दर्ज किया गया है। बघौचघाट थाने की पुलिस ने यह कार्रावाई पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की तहरीर पर की। इंजीनियर ने इस खोदाई से हादसे की आशंका और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।


    जल जीवन मिशन के तहत अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए बंजरिया से देवरिया धूस मार्ग पर 50 मीटर तक सड़क खोद दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क का निर्माण 2021-22 में कराया था। लोक निर्माण विभाग के मेठ राजेंद्र यादव के साथ एई अजय कुमार सिंह 25 दिसंबर को निरीक्षण करने गए तो देखा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की पाइप बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई थी। इसकी जानकारी जलनिगम ग्रामीण की ओर से नहीं दी गई थी।
    लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और जल निगम के एक्सईएन को इसकी जानकारी देते हुए सड़क की खोदाई कराने वाले अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। बघौचघाट इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728