Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बंधक बनाकर नगदी समेत जेवरात की लूट, बालिका घायल



    झंगहा थाना क्षेत्र के डीहघाट की घटना


    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। झंगहा थाना क्षेत्र के डीहघाट गांव में बीती रात अज्ञात लूटेरों ने परिवार के लोगों को बंधक बना कर लूटपाट किया व एक बालिका को मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा व थानाध्यक्ष झंगहा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये।
           जानकारी के मुताबिक बीती रात डीहघाट निवासी संजय राय के परिवार के लोग खाना खा कर अपने अपने कमरे में सो गये। देर रात घर के पीछे के रास्ते से अज्ञात बदमाश ने घर के अंदर घुस आये। बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों का पहले बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद एक कमरे में रखे लाकर को तोड़नें लगे। उसी कमरा के बगल में सो रही एक बालिका की नींद टूट गयी और वह शोर मचाने लगी उसी समय एक बदमाश ने बालिका को राड से पीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने 23 हजार रुपया नगद व किमती जेवर लेकर फरार हो गये। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय थाना में तहरीर दे दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष झंगहा सूरज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगे।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728