Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन


    गोला
    गोरखपुर।  बांसगांवसंदेश।नगर पंचायत गोला के रामलीला मैदान में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विकास परक जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत बनाने के लिए 2047 तक का लक्ष्य लिया है।आगे कहा कि इनके नेतृत्व में हमारा देश प्रतिदिन विकास की क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सम्मानित पात्र लाभार्थियों को तेजी से मिल रहा है।इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को डिजिटल रूप से चल चित्र के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम को तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह पुर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार नित्यानंद मिश्र विनोद तिवारी देवेश निषाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन लालती देवी व संचालन शत्रुघ्न कसौधन ने किया।अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने आए हुए अतिथि गणों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मुराली प्रसाद अधीक्षक डा अमरेन्द्र नाथ ठाकुर सभासद प्रतिनिधि डॉ राजेश जायसवाल सभासद सच्चिदानंद राय दिनेश सिंह रामाशंकर प्रसाद श्रवण कुमार वर्मा संदीप सोनकर सोनू महबूब अली भीम यादव विनय सैनी रविंद्र मौर्य सोनू प्रसाद रामबदन कन्नौजिया अशोक कुमार व राजस्व विभाग ,स्वास्थ्य विभाग सहित आदि विभाग के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728