Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हमारी सरकार किसान नौजवान गरीब सबके साथ : विभ्राट चंद कौशिक


    हमारी सरकार किसान नौजवान गरीब सबके साथ : विभ्राट चंद कौशिक

    विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

    कौड़ीराम गोरखपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कौड़ीराम विकास खण्ड के कनईल गांव मे चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस दौरान अपने सम्बोधन मे विभ्राट चंद कौशिक ने कहा की सरकार द्वारा आमजन के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब किसान नौजवान सबके साथ है। किसानो के साथ हमारी सरकार हर कदम पर खड़ी है।  विकसित भारत की कल्पना को लेकर चलाई जा रही भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मण्डल कौडीराम के कनईल ग्राम सभा में लगाए गए चौपाल कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा अमरनाथ पासवान, एडीओ  पंचायत संजय पाण्डेय, कृषि विभाग अधिकारी शिव कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान सुबोध कान्त शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लॉक कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728