Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दुलहरा व डूमरी में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ



    Report - Dharmendra Yadav

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गुरुवार को दुलहरा व प्राथमिक विद्यालय डुमरी के प्रांगण में पहुँचा। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को कार्यक्रम में बताया गया। इस संकल्प कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस कड़ी में विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत, स्वागत गीत,देश भक्ति गीत तथा कक्षा एक बच्चों द्वारा गलती से मिस्टेक थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के इस प्रस्तुति पर ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव के साथ- साथ सभी वक्तागणों ने प्रशंसा किया। डूमरी के कार्यक्रम का संचालन स्वाति शुक्ला ने किया तथा समापन डॉoअनिल कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फखरुद्दीन अंसारी व प्रभावती देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवेंद्र कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, खुशील सिंह लोकसभा विस्तारक बांसगाव आलोक सिंह, संतोष सिंह ग्राम विकास अधिकारी, विजय कुमार गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी सतीश राय, दीनदयाल सैनी, पूर्व प्रधान मारकंडेय मिश्रा, कौशल पाठक, बरूणेश्वर शर्मा, आशीष शर्मा, गंगेश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी, आशा बहुएं, पशु विभाग, एवं ब्लॉक स्तर के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728