Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जब गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा : सहजानंद राय


    सहजनवा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात को साबित करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ हर समय गांव के बारे में सोचते हैं और गांव के विकास के लिए नई-नई योजनाओं बनाते हैं यह बातें रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पाली ब्लॉक में आयोजित चौपाल में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं यह नया भारत केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने की गारंटी देता है। पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। आज चेहरा देखकर नहीं बल्कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को मोदी जी की गारंटी के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। प्रदेश के हर गांव में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के लोगों के बारे में बहुत अधिक गंभीरता से सोचते हैं। इसिलिए उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू किया है। ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करने हेतु भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु संकल्प लिया गया।



    इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह कार्यक्रम संयोजक रमेंद्र नाथ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, दिनेश मिश्रा, विजय मिश्रा, रंगनाथ पांडे,राजू पांडे ,राम प्रकाश यादव सन्नी यादव, प्रधान विश्वजीत सिंह, अखिलेश सिंह उर्फ मल्लू, चंद्र प्रकाश उर्फ राजू सिंह, प्रधान राम सिंह, प्रधान बिहारी यादव, मनोज मौर्य, ध्रुव गोड़ , बीडीओ बृजेश यादव, सचिव हेमंत सिंह, धीरेंद्र सिंह समेत भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728