Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारत स्काउट गाइड ने मालवीय और अटल की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया


    भारत स्काउट गाइड ने  मालवीय और अटल की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया 



    गोरखपुर। स्काउट के संस्थापक मालवीय और वाजपेई की  राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। 
        कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएन यादव सहित सभी छात्र-छात्राओं  ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। 
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य न यादव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यूं ही कोई महान नहीं हो जाता महान होने के लिए महान कार्य करना आवश्यक होता है  अटल जी और मालवीय जी ने सारी उम्र समाज व राष्ट्र के लिए अपने अतुलनीय कार्यों से जनता को सदैव विभूषित करते नजर आए जो कई वर्षों बाद भी उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी विद्यमान है। 
              इस अवसर पर प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा की भारत स्काउटिंग के जनक और भाजपा व भारतीय जन संघ के संस्थापक रहे यह दोनों विभूतियां भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की समाज के सभी वर्गों को लेकर साथ चलने वाले अटल और मालवीय का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था जिस कारण आज हम उन्हें याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। 
                 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्र-छात्राओं के साथ प्रशिक्षिका लाजोरानी, प्रबंधक डॉक्टर अजय कुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्य कन्हैया पांडे, कृष्ण मुरारी, पुंडीर पांडे, हीरालाल शर्मा, गीता निषाद, अर्जित यादव, निशा मिश्रा, सोनी मिश्रा, बबीता शुक्ला, वंदना शर्मा, राजनंदनी साहनी, मनीषा मद्धेशिया, काजल मद्धेशिया ,नेहा श्रीवास्तव प्रियंका शर्मा, ब्यूटी चौधरी, उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728