नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल
सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सुबह 9 बजे से होगा शुभारंभ
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया जा रहा है कबड्डी प्रतियोगिता
कौड़ीराम गोरखपुर। प्रधानमंत्री खेलो इंडिया को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में किसान नमो कबड्डी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के देखरेख में जिला स्तरीय नमो कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय किसान इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन बांसगांव विधायक विमलेश पासवान व चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा होगा। यह आयोजन दो दिवसीय होगा जो 9 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमों का खेल होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह रहेंगे। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा, जिसमें गोरखपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी।
जिला महामंत्री राजेश सिंह ने बताया की शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा को ग्रामीण क्षेत्रों में ही छिपी हुई खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेदारी मिली है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...