Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुदरत का कहर : बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही


          कांगो । बांसगांव संदेश । रणधीर कुमार 


    भूस्खलन से अब तक 60 से ज्यादा मौत, कई मकान जमींदोज

    पहले 20 और अब 60 से अधिक की मौत

    कांगो में इस समय बाढ़ और बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा 60 से अधिक हो गया है।


    इसके अलावा कई मकान जमींदोज हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कांगो में पिछले हफ्ते भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को म्वेंगा के बुरहिनी इलाके में हुए भूस्खलन से कई मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। इन मकानों में दबकर 20 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रभावित लोगों के लिए इमरजेंसी सहायता मुहैया करा रही है और प्रभावित क्षेत्र में फंसे निवासियों को निकाल रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728