राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत अनुचर हुए सेवानिवृत
प्रधानाध्यापिका ने अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंटकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
वशिष्ठ त्रिपाठी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया
शम्भू शरण दिवाकर ने माला पहनाकर मिथिलेश का स्वागत किया
शनिवार को कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवाॅपार क्षेत्र कौड़ीराम गोरखपुर में अनुचर के पद पर कार्यरत मिथलेश कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत अवधेश निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यक्ति की पहचान व्यक्ति के कार्यों से होती है। इन्होंने अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया।
वशिष्ठ त्रिपाठी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया तथा कहा कि समय पाबन्द आपकी विशेषता थी। शम्भू शरण दिवाकर ने माला पहनाकर मिथिलेश का स्वागत किया।विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चन्द्र कान्ती गुप्ता ने विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बालमुकुंद प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, मनोज कुमार, ममता सिंह, किरन प्रजापति, इन्द्रपति सिंह, रुना देवी, सीमा, इन्द्रावती आदि उपस्थित रही।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...