बड़हलगंज बाल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
लिटिल फ्लावर स्कूल में हो रहा आयोजन
आठ दिवसीय बाल महोत्सव पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
बड़हलगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। बच्चे देश के भविष्य हैं। आज के ये छात्र कल देश के लिए योग्य वैज्ञानिक बनेंगे।यह विचार महोत्सव के शुभारम्भ के बाद अयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने व्यक्त किया।
लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में अयोजित बाल महोत्सव प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा पॉल्यूशन, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, एयर प्रेशर, मैग्नेट, केमिकल रिएक्शन आदि से जुड़े मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान व तकनीकी से संबंधित मॉडलों के निरीक्षण के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भर रहा है।आप सभी छात्र कल के भारत के भविष्य हो।आज तो भारत विकास कर रहा है।कल के विकसित भारत की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। प्रर्दशनी में
आदित्य निषाद, कली यादव, निकुंज त्रिपाठी, शालू राव, किशन तिवारी, सलोनी प्रजापति, नंदिनी दुबे, श्रेया यादव आदि बच्चों के मॉडल प्रशंसनीय रहे।
इस प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, नेहरू चिल्ड्रन, नेशनल कन्या इंटर कॉलेज सहित कुल बीस विद्यालयों के 200 बच्चों ने प्रतिभागकिया। अन्त में महोत्सव के आयोजक लिटिल फ्लावर स्कूल, बड़हलगंज के प्रबंधक जयप्रकाश मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु एक सशक्त मंच तैयार करना है। इस अवसर पर चंद्रभान निषाद, ज्ञानवेंद्र मिश्र,चंद्रभान तिवारी, डॉक्टर गौरव राय, राजीव जायसवाल, शैलेंद्र शर्मा, मुन्ना निगम, यतींद्रनाथ तिवारी, कैप्टन आरबी यादव,अंबिका शरण तिवारी, निखिल कुमार, राजेश कुमार, राजेश सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...