Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी


    रिपोर्ट मिन्हाज सिद्दीकी 


    गोरखपुर । विश्व मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क में एक संगोष्ठी रखीं गई। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने किया। संचालन जिला युवा अध्यक्ष पंकज पासवान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित बलराम त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार को माला पहनाकर जिला युवा अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।पंडित गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति पर सर्व प्रथम  माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई । महिला अधिकार एवं समाज में फैले विभिन्न कुरीतियों पर सभी ने अपने अंदाज विचार व्यक्त किए।10 दिसम्बर 1948 को विश्व मानवाधिकार का गठन किया गया था जिससे मानव अधिकार का हनन न हो व सभी अधिकार से वंचित न रहे ‌ दबे कुचलें व्यक्ति के मानव अधिकार दिलाने हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका गठन किया गया।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि इस मंच के जरिए ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया जाएगा। महिला स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देकर समाज में  स्वस्थ समाज का विकास हो सरकारी योजनाओं का हर भारतीय को ज्ञात हो।
    मुख्य अतिथि पंडित बलिराम त्रिपाठी द्वारा महिला विकास का स्वागत करते कहा कि समाज महिलाओं के विकास से और आगे बढ रहा है और सरकारी योजनाओं की सराहना करते महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सरकार की सभी योजनाओं का बड़ाई किया। संसद में महिला शक्ति वंदन बिल पास होने पर महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार बदलाव हुआ। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आज के परिवेश में लड़कियों को उच्च शिक्षा मिल रही है और शिक्षा के अधिकार से लड़िकयां आगे बढ़ कर समाज में विकास में सहायक हो सकें।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, मुख्य अतिथि पंडित बलिराम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र कुमार, युवा जिलाध्यक्ष पंकज पासवान,  महिला महानगर अध्यक्ष रीना सिंह,  हरिकेश मिश्रा, भास्कर निषाद कृष्ण मोहन पाठक गणमान्य आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728