Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बडगहन में लगा चौपाल

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बडगहन में लगा चौपाल।

     मोदी योगी के नेतृत्व देश निरंतर बढ़ रहा है आगे :शीतल पांडेय

     गिडा गोरखपुर बांसगांव संदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा बडगहन में चौपाल लगा। चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शीतल पांडेय ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसानों में किसान सम्मान निधि और किसानों को फसल बीमा के बारे में बताया।ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि विकास के क्षेत्र में देश नया कीर्तिमान रच रहा है।मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है।चौपाल में अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को पंच प्रण दिलाया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ यादव,ब्रह्मानंद शुक्ला, धर्मराज गौड़,चंद्रकुमार सिंह चंदन, पवन गौड़ डॉक्टर खालीद हसन, नितेश कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, राकेश चन्द,संजय सिंह, माया देवी,रमावती देवी, रेनू देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728