Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्व वंश बहादुर सिंह की स्मृति में वार्षिक छात्रवृति का हुआ वितरण


    अशोक कन्नौजिया

    गोला गोरखपुर।शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले लोगो का समाज में अग्रणी सम्मान होना चाहिए। क्योंकि पुरस्कार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।शिक्षित व्यक्ति ही परिवार समाज और देश को ऊंचाइयों पर ले जाता है। इसलिए विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और कड़ी मेहनत से नाम रोशन करें।उक्त बातें मौनी बाबा रामजानकी मंदिर मदरहा के प्रांगण में स्व वंश बहादुर सिंह (जेलर साहब) की स्मृति में आयोजित वार्षिक छात्रवृति पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक गोरखपुर - महाराजगंज के पूर्व अध्यक्ष रणविजय चंद ने कही।विशिष्ट अतिथि बी आर डी पीजी कालेज देवरिया के प्राचार्य डा. शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्योंकि परिश्रम से ही सफलता मिलती है। बंशी चंद पीजी कालेज के प्राचार्य डा कौशलेश मिश्र ने कहा कि अभिभावक बच्चों में संस्कार डालें। इसके पूर्व कार्यक्रम को शिक्षक नेता हरे कृष्ण दुबे रवींद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एस ए बी पीजी कालेज के प्राचार्य डा फूल चंद त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में ग्राम सभा मदरहा के सत्र 2022 एवं 2023 में यू पी बोर्ड में श्रेष्ठ अंक पाने वाले दस बच्चे पुरस्कृत हुए ।जिसमे प्रत्येक सत्र के प्रथम पुरस्कार पाने वाला ग्यारह हजार द्वितीय पांच हजार तृतीय तीन हजार चतुर्थ दो हजार और पांचवा एक हजार पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।जिसमे सत्र 2022 में क्रमश: अरुण शाहनी कशिश सिंह रजनीश निषाद सुधा साहनी लाजो जायसवाल एव 2023 में प्रियंका गौड़ अंशु पटेल सूरज सिंह संजना प्रजापति अनुष्का गुप्ता तथा 19 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर बालक दास महाराज अमित गुप्ता देवेंद्र शर्मा काशी नरेश मौर्य महेंद्र सिंह विजय लक्ष्मी सिंह प्रमोद सिंह धनंजय सिंह मिथिलेश सिंह राणा प्रताप सिंह शिवेंद्र सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह अभिनाश सिंह पलकधारी गौड़ रौनक सिंह अखिलेश दुबे नन्हे दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728