Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्रह्मपुर ब्लॉक परिसर में बिशुनपुर मटियरा मंडल एवं ब्रह्मपुर मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेचन राम पूर्व विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मपुर सुमन यादव ने की। बैठक में नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए सभी को बताया गया। नमो ऐप को चलाने एवं पार्टी के नमो ऐप पर आने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि जिला कार्यशाला के बाद नमो ऐप को सभी मंडलों के माध्यम से बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में डाउनलोड कराना है। सभी कार्यकर्ताओं को इस ओर ध्यान देना होगा। नमो ऐप पर विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकसित भारत क्विज, बदलते भारत की बात आदि ऐप पर दिए हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष ब्रह्मपुर चंदन मिश्रा, बांसगांव लोकसभा विस्तारक खुशील सिंह, राकेश त्रिपाठी, अब्दुल हन्नान, गोविंद यादव, सोनू यादव, नरसिंह पासवान, अमरजीत, पिंटू यादव, शिवा सिंह, मनबोध दुबे, सुनील गुप्ता, जगदीश, महेश पासवान आदि की उपस्थिति रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728