Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन में दी गई जानकारी



    अशोक कुमार
    गोला गोरखपुर।बांसगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महिलवार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें  केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा की वैन कई ग्राम पंचायत से होते हुए उक्त ग्राम सभा में पहुंची।और एलइडी टीवी  स्क्रीन पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनमानस को दी गई जानकारी। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री विभ्राट चन्द कौशिक ने सरकार के विभिन्न योजनाएं जैसे उज्ज्वला  प्रधानमंत्री जन धन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा समृद्धि  प्रधानमंत्री आवास  प्रधानमंत्री नल जल तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित आदि  योजनाओं  के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।कार्यक्रम में आए हुए जनमानस की हर एक समस्या का समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। सचिव रमा शंकर यादव ने सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ग्राम प्रधान जितेंद्र निषाद कृषि विभाग से नरसिंह ग्राम सचिव सहित पंचायत कर्मचारी तथा सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728