Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंह


    ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंह

    पीएम खेलो इंडिया को गांवों तक पहुंचाने का उद्देश्य- राजेश सिंह

    विजेता टीम को 21हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा

    कौड़ीराम गोरखपुर। प्रधानमंत्री खेलो इंडिया को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा  पुरे देश में किसान नमो कबड्डी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के देखरेख में जिला स्तरीय नमो कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन तीन दिवसीय होगा जो 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों टीमों का खेल होगा।
             प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21000 हज़ार एवं उपविजेता टीम को 11000 रूपये प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को एक़ टीशर्ट के साथ उनके नाश्ता का भी व्यवस्था किया गया है।
       भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर क्षेत्र में सर्वांगिक  विकास किया जा रहा है जो खेल एवं खिलाड़ियों के लिए भी सहज है। उसी का परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने 100 से अधिक पदक प्राप्त करने की सफलता पाई है। जिला महामंत्री राजेश सिंह ने  बताया कि किसान मोर्चा ने अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बसे किसानों के हितों के लिए काम किया है। अब शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा को ग्रामीण क्षेत्रों में ही छिपी हुई खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेदारी मिली है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728