Header Ads

ad728
  • Breaking News

    निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित


    सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती एवं ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत वरुण शंकर और सचिव अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दिया विजय प्रमाण पत्र






    बांसगांव संदेश सम्मवाद 
    गोला गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विकास खण्ड गगहा में विभिन्न पांच पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। विजयी प्रत्याशियों को विजय प्रमाण पत्र देने के वास्ते 23 दिसम्बर शनिवार की देर शाम प्रमाण पत्र वितरण सम्मान समारोह का आयोजन जिला कार्यकारणी द्वारा नामित चुनाव अधिकारी बलराम गौतम एवं अरुण कन्नौजिया की देखरेख तथा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत वरुण शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास खण्ड के सभागार में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत वरुण शंकर पाण्डेय व सचिव अशोक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विजयी प्रत्याशियों जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार को तथा महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर सरोज देवी और ब्लॉक संगठन मंत्री पद पर अरविंद कुमार एवं ब्लॉक संप्रेक्षक पद पर श्रवण कुमार आदि को विजय प्रमाण पत्र देकर तथा माला पहनाकर समान्नित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री भारती ने कहा कि आशा है कि ब्लॉक संघ की नई कार्यकारणी संघ के हितों और मुद्दों पर चलकर संघ को मजबूती प्रदान करेगी।विशिष्ठ अतिथि सचिव अशोक सिंह ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान सर्वोपरि है।निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि जिस आशा विश्वास और अपेक्षा के साथ लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है उस कसौटी पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगा।और निर्वाचित पदाधिकारियों सरोज श्रवण अरविंद अजय ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत होकर उससे निजात दिलाना हम सबकी पहली प्राथमिकता होगी।संचालन बलराम गौतम ने किया।अंत मे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह और संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा गौतम ने सभी के प्रति आभार जताते हुये विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर खण्ड प्रेरक अनिल गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रभुनाथ चौरसिया ब्रजेश गुप्ता विवेक कुमार कार्यालय सहायक अमरजीत सुरेश कुमार गुड्डू रामसुमेर राना सुभाष कुमार गौंड राजू रामदुलारे गुप्ता सोमनाथ दयाशंकर अनिल कुमार मनोज कुमार सुरेंद्र कुमार हरेंद्र कुमार बाबूराम यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728