Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कैलाशी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल एवं मिष्ठान का किया गया वितरण

    कैलाशी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल एवं मिष्ठान का किया गया वितरण

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।गोरखपुर में स्वर्गीय कैलाशी देवी जी की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर चारु चंद्रपुरी कॉलोनी में आशुतोष शिक्षा एव सेवा संस्थान द्वारा गरीब निरीह लोगो में कंबल व मिष्ठान वितरण किया गया। स्व कैलाशी देवी के चित्र पर संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर आर डी सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित किया, साथ में प्रबंधक सुनीता सिंह, सचिव विनोद सिंह,समाज सेवी महेंद्र मोहन तिवारी ने भी पुस्पंजली अर्पित किया। पुण्य तिथि के अवसर प्रबंधक सुनीता सिंह ने कहा दादी महिला सशक्तिकरण की एक मिशाल थी जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है, इसीलिए हम लोग उनके हर पुण्य तिथि पर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करते है। वहीं संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर आर डी सिंह ने कहा कि आज संस्था जिस मुकाम पर पहुंची है वह माता जी के बताए मार्गो पर चलकर पहुंची है, माताजी हमारी गरीबों सहयोग के प्रति हमेशा खड़ी रहती थी, आगे आर डी सिंह ने कहा हम लोग उनके पुण्यतिथि पर संकल्प लेते हैं की कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति को निराश नहीं होने देना है, आज हम लोगों ने सैकड़ो कंबल वितरण किया और हमारे संस्थान जो भी बेरोजगार महिलाएं हैं वह अपने घर पर रोजगार करना चाहती हैं ऐसी महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का भी कार्य करती है। इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद सिंह ने कहा स्वर्गीय कैलाशी देवी हमारी बड़ी माता थी उनसे हम लोगों ने जो भी कुछ सीखा है वह आज गरीबों की सेवा में काम आ रहा है। वही वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र मोहन तिवारी ने कहां मैं 7 सालों से इस संस्था से जुड़ा हूं मुझे नही लगता की ऐसा सेवा भाव नि स्वार्थ कहीं होता होगा। 


     मैं धन्यवाद देता हूं आशुतोष शिक्षा एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष आर डी सिंह जी का जो गरीबों की सेवा में निरंतर लगे रहते है। पुण्य तिथि के अवसर पर सिवांश विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह, कार्तिक सिंह, प्रियंका जवाहर यादव, विजय मौर्य, रामकेश चौधरी,खुशीराम,इंजीनियर अभिजीत पाठक सुमित पांडे कालिंदी राम त्रिपाठी सुबोध पांडे सोनू पासवान आदि।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728