सरार और पकड़पुरा में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प अभियान की चौपाल
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प अभियान की कड़ी में विकासखंड ब्रह्मपुर के ग्राम सभा सरार मझगांव और ग्राम सभा पकड़पुरा में हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास कार्यों को दर्शाने वाली मोदी सरकार की गारंटी रथ यात्रा भी पहुंची। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन यादव ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मपुर रही और फीता काट करके कार्यक्रम का शुभारंभ की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मोदी सरकार के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया, गोद भराई एवं अन्नप्राशन का सफल आयोजन भी किया। ब्लॉक प्रमुख ने अपने अधिभाषण में कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास यादव ग्राम प्रधान व बृजमोहन यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवेंद्र कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, धीरज सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव मंडल मंत्री, सरिता दुबे, अनिल कुमार वर्मा, खुशी नंदन , विमल किशोर, धीरज मणि सचिव, उदयभान यादव, पन्ने लाल यादव, अजीत यादव, अरुण कुमार, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशु विभाग, एवं ब्लॉक स्तर के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामवासी की उपस्थिति रही।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...