Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्काउट गाइड ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती विश्व में भारतीय संस्कृति के संवाहक थे स्वामी विवेकानंद

    *स्काउट गाइड ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती* 
    *विश्व में भारतीय संस्कृति के संवाहक थे स्वामी विवेकानंद*
    *दरिद्र नारायण की सेवा सच्ची मानव सेवा का मूल मंत्र है*



              गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा अयोध्या दास स्काउट कुटीर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई । 
                 इस अवसर पर अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । 
             इस अवसर पर जिला सचिव राजेश चंद्र चौधरी ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद जी आध्यात्म और भौतिकता में सामंजस्य स्थापित करते हुए भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 
               इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रेरित कर रहे हैं अतः सभी युवाओं को पूर्ण मनोयोग से इस मिशन में अपना श्रेष्ठतम योगदान देना चाहिए जिससे विवेकानंद के विचारों को चरितार्थ करने में भारत को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो । 
            इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद तक पहुंचने में बहुत लंबी यात्रा तय की उन्होंने भारत को तमस में डूबे हुए आसक्तता को अनासक्ति और शांति की अवस्था से हटाकर लोगों को जागरूक किया विश्व में भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में स्वामी जी ने अनेक कार्य किये उन्होंने भारत की आत्मिक शक्ति की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करते हुए भूखे, निराश्रित, गरीबों के उत्थान और उन्नति के लिए "दरिद्र नारायण की सेवा" शब्द को गढ़ा और नारायण की सेवा में मानव जाति को समर्पित करने की सुझाव दिया । 
              कार्यक्रम को पूर्व डीओसी स्काउट ओमप्रकाश उपाध्याय ने भी संबोधित किया । 
          कार्यक्रम का संचालन पूर्व डीटीसी किरण देवी और आभार ज्ञापन दुर्गावती धूसिया ने किया । 
              कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती लाजो रानी गुप्ता, ज्योति विश्वकर्मा, जूली भारती, कल्पना पासवान, खुशबू , गौरी गुप्ता, शिवा कुमार, आनंद राज, संदीप कुमार, अभिजीत शर्मा, राजू मौर्य, सहित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के स्काउट छात्रों की उपस्थिति रही। 
                          

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728