Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एक थप्पड़ ने विनोद उपाध्याय को बना दिया गैंगस्टर


    बीएसपी से गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से 2007 में लड़ चुका था  चुनाव

    एक थप्पड़ से कुख्यात गैंगस्टर विनोद उपाध्याय की जरायम की दुनिया मे हुई थी एंट्री


     गोरखपुर। एक थप्पड़ ने माफिया विनोद उपाध्याय को बना दिया था गैंगस्टर। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। विनोद उपाध्याय ने साल 2007 में बीएसपी के टिकट पर गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

    7 महीने से ढूंढ रही थी एसटीएफ की टीम

    उपाध्याय को 7 महीने से एसटीएफ और गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ढूंढ रही थी। विनोद उपाध्याय यूपी के माफियाओं की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था। विनोद उपाध्याय अयोध्या जिले के पुरवा का रहने वाला था और बीते साल सितंबर महीने में यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    एक थप्पड़ ने बना दिया गैंगस्टर

    विनोद उपाध्याय उस वक्त चर्चा में आया था जब उसने एक थप्पड़ मारे जाने की वजह से हत्या कर दी थी। विनोद उपाध्याय की लिए जुर्म की दुनिया में एंट्री इसी वारदात के जरिए हुई थी। दरअसल साल 2004 में गोरखपुर जेल में बंद अपराधी जीतनारायण मिश्र ने किसी बात पर विवाद होने के बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

    जब अगले साल जीतनारायण मिश्र जेल से बाहर आया तो मौका देखकर विनोद उपाध्याय ने साल 2005 में संतकबीरनगर बखीरा के पास उसकी हत्या कर दी जिससे वो सुर्खियों में आ गया था। उसके बाद तो धीरे- धीरे वह जरायम की दुनिया मे रच बस गया था। उसके दहशत का आलम यह था कि उसके खिलाफ 35 मुकदमे में, किसी में भी अभी तक सजा नहीं हुई थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728