Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फिर एक बार मोदी सरकार इस बार भाजपा चार सौ पारः जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह

    फिर एक बार मोदी सरकार इस बार भाजपा चार सौ पारः जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह 

    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर।बांसगांव संदेश। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र भरोहिया ब्लॉक के अंतर्गत आगामी लोकसभा  चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। विधान सभा में भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत करते हुए।



    गोरखपुर के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भरोहिया ब्लॉक में स्थित एक मकान की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। इसके नीचे फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार स्लोगन लिखा। जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह हम सब कार्य कार्यकर्ताओं को सफलता की
    नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसके उपरांत उपस्थित शेषमणि त्रिपाठी,विजय शंकर यादव, राकेश चौधरी,बिंद्रासन चौधरी, सोनू सिंह, अजीत सिंह श्रीनेत, आदर्श सिंह,लाल जी विश्वकर्मा,आदि कार्यकर्ता एवं दर्शक मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728