Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से सुनी गयी जनता की फरियादें

    फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से सुनी गयी जनता की फरियादें


    महराजगंज बांसगांव संदेश।महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज 20जनवरी के दिन तहसील परिसर फरेन्दा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनपद में भूमि विवाद के समस्याओ के समाधान हेतु पूर्व में ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है। जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु लगाई गयी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारीगण के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728