Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लगातार तीसरी बार भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने अनिल दुबे

    कौड़ीराम क्षेत्र के भाजपाइयों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    कौड़ीराम गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कौड़ीराम ब्लाक के वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे को लगातार तीसरी बार कौड़ीराम मंडल की कमान सौंपी है। बता दें कि इसके पहले दुबे दो बार लगातार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय अनिल दुबे काफी मृदभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके मनोनयन पर बांसगांव विधायक विमलेश पासवान, पैक्सफेड डायरेक्टर मार्कण्डेय राय, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अवनीश प्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री दीपक सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, मंडल मंत्री प्रकाश पांडेय, संपूर्णानंद तिवारी, रंगनाथ जायसवाल, शुभम दुबे आदि लोगों ने बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त की है कि श्री दुबे कौड़ीराम मंडल में भाजपा का ध्वज घर-घर फहराएंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728