Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र तक पहुंचा -डॉक्टर सिंह

    भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र तक पहुंचाया --डा आरडी 

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश केंद्र व प्रदेश सरकार ने पात्र लोगो के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है।जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों मिल रहा है।योजनाओं में किसानो को सम्मान निधि,किसान बीमा,महिलाओ को निःशुल्क उज्ज्वला गैस सिलेंडर, पीएम और सीएम आवास, स्वास्थ्य बीमा,आयुष्मान कार्ड, सहित अनेक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। इसके अलावा वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन, सहित अनेक योजनाएं संचालित है। उक्त बातें भाजपा जिला महामंत्री डा आरडी सिंह ने सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगटही में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रधान पति विजय पांडेय तथा संचालन संजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई भी किया गया। 


    वहीं ग्रामपंचायत पचौरी में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां अध्यक्षता ग्राम प्रधान आनंद यादव ने किया। यहां मुख्य अतिथि भाजपा नेता हनुमान पाण्डेय रहे। इस दौरान जिला महामंत्री राम उजागिर शुक्ल, मंडल अध्यक्ष धारनीधर त्रिपाठी, ग्राम सचिव शिल्पी यादव व कृष्ण मोहन यादव, राममणि उपाध्याय,प्रधान विवेक चौधरी,आनंद यादव,महिमा सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728