Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अलाव की व्यवस्था नही होने पर ग्रामीण नाराज किया प्रदर्शन


    पिपरौली में जिम्मेदारों ने नही किया अलाव जलाने की व्यवस्था


    पिपरौली बांसगांव संदेश । अमित सिंह की रिपोर्ट 
    प्रदेश सरकार द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे नही सोना चाहिए तथा सभी कस्बों और चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को दी गई हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। दस दिनों से लगातार पड़ रही इस भीषण ठंड में भी पिपरौली क्षेत्र के अधिकांश चौराहे और कस्बो में जिम्मेदारों ने अलाव की व्यवस्था नहीं की हैं। जिससे शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और जिम्मेदारों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया।


    बता दे कि पिपरौली क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर तहसील प्रशासन द्वारा इस बार ठंड में कही भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे स्थानीय लोग कागज जलाकर आग सेकने को मजबूर हैं। कई बार लोगों ने हल्का लेखपाल से अलाव जलाने की शिकायत किया लेकिन वह भी अनसुना कर दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की प्रति वर्ष अलाव की व्यवस्था समय से विभाग द्वारा किया जाता है। लेकिन इस बार पड़ रही भीषण ठंड में कोई भी जिम्मेदार अलाव की व्यवस्था नहीं किया हैं। जिससे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और लोग सड़क पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
    प्रदर्शन के दौरान मेराज अहमद,  अफरोज अहमद, इंतयाजुल अंसारी, दिनेश गौड़, शिवचरन आदि मौजूद रहें।
    इस संदर्भ में हल्का लेखपाल वरुण सिंह ने बताया कि पिपरौली क्षेत्र में तत्काल अलाव जलवाने की व्यवस्था की जा रही हैं

    इस संदर्भ में सहजनवा तहसीलदार राकेश  कन्नौजिया ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अठारह जगह अलाव के लिए चयनित है, जहा अलाव जल रहे है। अगर कही जगह बढ़ रही है तो वहा भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728