Header Ads

ad728
  • Breaking News

    टेक होम राशन प्लांट में कार्य कर रही महिलाओं ने गोला ब्लाक पर किया प्रदर्शन



    गोला
    गोरखपुर।  बांसगांवसंदेश।गोला ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को विशुनपुर राजा गांव में स्थापित टेक होम राशन प्लांट में कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन कर गंभीर आरोप लगाया और अपने मांग से संबंधित पत्रक खंड विकास अधिकारी के अनुपस्थिति में एडीओ पीपी रामभरोस को सौंपा।टेक होम राशन प्लांट में कार्य कर रही महिलाओं का कहना था कि हम 10 माह से संस्था में कार्य कर रहे हैं लेकिन मात्र 3 माह का ही मानदेय मिला है। उसमें भी अध्यक्ष द्वारा गाड़ी लेने के नाम पर सभी महिलाओं से 5 -5 हजार रुपये वसूल लिया गया। अध्यक्ष प्लांट पर अपने परिवार के साथ निवास करतीं है। तथा उनके पति महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पुष्टाहार में हेराफेरी करते हैं। जब इसकी शिकायत हम लोगों ने ब्लाक मिशन मैनेजर से किया तब वह मंगलवार को जांच करने पहुंची तो अध्यक्ष के पति ने उनका गला दबा दिया तथा चारपहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जब फोन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को दी गई तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं किया। महिलाओं ने अध्यक्ष को उसके पद से हटाने व बकाया मानदेय देने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कालिंदी देवी चंद्रकला देवी मोनिका देवी आशा देवी रेनू संध्या मंजू नीतू कुसुम सुनीता इशरावती निशा बिंदू बबीता सहित आदि शामिल रहीं।।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728