Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बांसगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुये अमित राय

    बांसगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुये अमित राय

    पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शिक्षकों द्वारा मनोनीत अध्यक्ष को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित

    भगवा वस्त्र से सम्मानित किए गए मंडल अध्यक्ष

    कौड़ीराम गोरखपुर। भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अमित राय को मंडल अध्यक्ष बांसगांव मनोनीत किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। 
           इस अवसर पर आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौली बुजुर्ग में आयोजित समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार और शिक्षकों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। 
         इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत श्री राय ने कहा कि, इस संगठन ने जो दायित्व दिया है उसका मैं पूरे निष्ठा के साहस पालन‌ करुंगा। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के शेष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास उन्मुखी सोच को निरंतर आगे बढ़ाते हुए समन्वय, संपर्क और‌ जनता के बीच संपर्क कर पार्टी के नीतियों को 2024 के चुनाव को लक्ष्य में रखते हुए पुनः मोदी जी और योगी जी को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
          इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ० विमलेश पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला महामंत्री सबल‌ सिंह, मार्कण्डेय राय, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, के प्रति आभार‌ व्यक्त‌ किया।
         चन्द्र देव राय, राजेन्द्र राय, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अविनाश सिंह अन्नू, कृष्ण मुरारी राय, सहित अन्य लोगों‌ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री राय को बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728